गोपनीयता नीति
अंतिम बदलाव:
यह पन्ना बताता है कि आप जो जन्म-विवरण भरते हैं, उनका क्या होता है।
अभी इस साइट पर कुंडली बनाने की सुविधा शुरू नहीं हुई है, इसलिए अभी कोई जन्म-विवरण लिया ही नहीं जाता। नीचे लिखा है कि सुविधा शुरू होने पर उनका क्या होगा।
हम क्या लेते हैं
कुंडली बनाने के लिए फ़ॉर्म में भरा नाम, लिंग, जन्म की तारीख़, समय और जगह — और कुंडली-मिलान में दोनों व्यक्तियों के यही विवरण। इसके अलावा कुछ नहीं: न खाता, न फ़ोन नंबर, न ईमेल।
हम इनका क्या करते हैं
इन्हीं से उसी समय आपकी कुंडली, पन्ना और PDF बनता है। विवरण किसी डेटाबेस में नहीं रखे जाते, और PDF सर्वर पर सहेजा नहीं जाता — बनकर सीधे आपके पास आता है।
कुकी और ट्रैकिंग
यह साइट कोई कुकी नहीं रखती, और न कोई विज्ञापन या एनालिटिक्स-ट्रैकर चलाती है।
सर्वर लॉग
हर वेब-सर्वर की तरह हमारा सर्वर भी हर अनुरोध का समय, IP पता और माँगा गया पन्ना कुछ समय के लिए दर्ज करता है — सुरक्षा के लिए और ख़राबी पकड़ने के लिए। फ़ॉर्म में भरे जन्म-विवरण इन लॉग में नहीं जाते।
बाहरी सेवाएँ
पन्नों के अक्षर (फ़ॉन्ट) Google Fonts से आते हैं, इसलिए आपका ब्राउज़र Google से जुड़ता है और वह आपका IP पता देख सकता है। जगहों की सूची हमारे अपने सर्वर पर रखी है; जगह ढूँढने के लिए किसी बाहरी सेवा से संपर्क नहीं होता।
बच्चों की कुंडली
बाल कुंडली माता-पिता या अभिभावक बनाते हैं। बच्चे के विवरण भी ऊपर बताए तरीक़े से ही काम आते हैं और रखे नहीं जाते।
आपके अधिकार
हम आपके विवरण रखते ही नहीं, इसलिए मिटाने को कुछ बचता नहीं। इस नीति या अपने डेटा के बारे में कोई प्रश्न या शिकायत हो तो संपर्क पन्ने पर दिए पते पर लिखिए (डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023)।
बदलाव
यह नीति बदली तो नया रूप इसी पन्ने पर, नई तारीख़ के साथ दिखेगा।